RXRX RECURSION PHARMACEUTICALS INC

Recursion ने AI-सक्षम औषधि खोज में अभूतपूर्व फाउंडेशन मॉडल में तेज़ी लाने के लिए NVIDIA से सहयोग और $50 मिलियन के निवेश की घोषणा की

Recursion ने AI-सक्षम औषधि खोज में अभूतपूर्व फाउंडेशन मॉडल में तेज़ी लाने के लिए NVIDIA से सहयोग और $50 मिलियन के निवेश की घोषणा की

रोगी उपचार को तेज़ी से बेहतर बनाने के लिए कंपनियाँ बायोटेक और फार्मास्युटिकल कंपनियों के लिए सॉफ्टवेयर पर सहयोग करेंगी

साल्ट लेक सिटी, टोरंटो और मॉन्ट्रियल, July 13, 2023 (GLOBE NEWSWIRE) --  (NASDAQ: RXRX), औषधि खोज को औद्योगिक बनानेवाली एक अग्रणी क्लिनिकल स्टेज TechBio कंपनी ने, आज  द्वारा $50 मिलियन के निवेश की घोषणा की, जिसे सार्वजनिक इक्विटी (PIPE) में निजी निवेश के रूप में निष्पादित किया गया था। Recursion ने जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान के लिए अपने AI फाउंडेशन मॉडल के विकास में तेज़ी लाने की योजनाओं की भी घोषणा की, जिसका आशय है NVIDIA के सहयोग से NVIDIA क्लाउड सेवाओं का उपयोग करके जैव प्रौद्योगिकी कंपनियों को अनुकूलित और वितरित करना।

Recursion के सह-संस्थापक और CEO, Chris Gibson, Ph.D. ने कहा, "NVIDIA के साथ हमारा सहयोग दुनिया की सबसे कठिन चुनौतियों में से एक, औषधि खोज का हल करने में मदद करने के लिए दो सर्वश्रेष्ठ कंपनियों के एक साथ आने का प्रतिनिधित्व करता है।" "हमारे प्रबल डेटासेट और NVIDIA की त्वरित कंप्यूटिंग क्षमताओं के साथ, हम जीवविज्ञान और रसायन विज्ञान में अभूतपूर्व फाउंडेशन मॉडल्स बनाने का आशय रखते हैं, वो भी एक ऐसे पैमाने पर जो कि जैविक क्षेत्र में कभी भी जारी की गइ किसी भी चीज़ से भिन्न होगा।"

Recursion ने अपने विशाल मालिकाना जैविक और रासायनिक डेटासेट का उपयोग करने की योजना बनाई है, जो 23 पेटाबाइट्स और 3 ट्रिलियन खोज योग्य जीन और यौगिक संबंधों से अधिक है, ताकि औषधि उद्योग में जेनरेटिव AI के लिए NVIDIA की क्लाउड सर्विस, BioNeMo के संभव वाणिज्यिक लाइसेंस/रिलीज़ के लिए  पर फाउंडेशन मॉडल्स की ट्रेनिंग में तेज़ी लाई जा सके। NVIDIA, NVIDIA AI स्टैक और NVIDIA की फुल-स्टैक कंप्यूटिंग विशेषज्ञता का लाभ उठाते हुए Recursion फाउंडेशन मॉडल को अनुकूलित और स्केल करने में भी मदद करेगा।  की घोषणा औषधि खोज में जेनरेटिव AI के लिए क्लाउड सेवा के रूप में इस साल की शुरुआत में की गई थी, जो क्लाउड ए.पी.आई. के माध्यम से बड़े पैमाने पर डोमेन-विशिष्ट, अत्याधुनिक बायोमोलेक्यूलर मॉडल्स जल्दी से अनुकूलित और तैनात करने के लिए साधन प्रदान करती है। Recursion का अनुमान है कि वह इस सॉफ़्टवेयर का उपयोग अपनी आंतरिक पाइपलाइन के साथ-साथ अपने वर्तमान और भविष्य के भागीदारों का समर्थन करने के लिए करेगी।

NVIDIA के संस्थापक और CEO Jensen Huang ने कहा, "जेनरेटिव AI नई औषधियों और उपचारों की खोज के लिए एक क्रांतिकारी उपकरण है।" "हमें Recursion की विश्व-स्तरीय टीम के साथ सहयोग करने में खुशी हो रही है, जो दुनिया के सबसे बड़े बायोमोलेक्यूलर जेनरेटर AI मॉडल्स के विकास में तेज़ी लाने और बायोटेक और फार्मास्युटिकल कंपनियों के लिए औषधि में तेज़ी लाने के लिए NVIDIA DGX और NVIDIA AI सॉफ़्टवेयर के साथ डिजिटल जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान में अग्रणी कार्य कर रही है।"

के माध्यम से, Recursion का उद्देश्य बायोफार्मा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नई प्रौद्योगिकियों के विकास में तेज़ी लाना है, साथ ही साथ बड़े पैमाने के मॉडल्स तक पहुंच का लोकतंत्रीकरण करना है जो औषधि खोज में अधिकतम प्रभाव डालते हैं।

Recursion के बारे में

 (NASDAQ: RXRX) एक क्लीनिकल चरण की TechBio कंपनी है जो औषधि की खोज को औद्योगीकृत करने हेतु बायोलॉजी को डिकोड करके क्षेत्र में अग्रणी है। इसके मिशन को जो सक्षम करता है वह Recursion OS है, जो कि विविध प्रौद्योगिकियों में निर्मित एक प्लेटफार्म है जो दुनिया के सबसे बड़े मालिकाना बायोलॉजिकल और केमिकल डेटासेट्स में से एक का निरंतर विस्तार करता है। Recursion अपने डेटासेट में से मानव पूर्वाग्रह से अप्रतिबंधित बायोलॉजी और केमिस्ट्री में खोजे जाने योग्य संबंधों के खरबों संग्रह का डिस्टिल करने के लिए परिष्कृत मशीन-लर्निंग एल्गोरिद्म्स का लाभ उठाता है। विशाल प्रायोगिक स्केल - साप्ताहिक लाखों वेट लैब प्रयोगों तक - और विशाल कम्प्यूटेशनल स्केल को कमांड करके - दुनिया के सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटरों में से एक का मालिक हो कर और उसका संचालन करके, Recursion चिकित्सा के भविष्य को आगे उन्नत करने के लिए प्रौद्योगिकी, बायोलॉजी, और केमिस्ट्री को एकजुट कर रहा है।

Recursion का मुख्यालय साल्ट लेक सिटी में है, जहाँ यह यूटा लाइफ साइंसेज इंडस्ट्री कलेक्टिव , का संस्थापक सदस्य है। Recursion के कार्यालय टोरंटो, मॉन्ट्रियल और सैन फ्रांसिस्को खाड़ी क्षेत्र में भी हैं। पर अधिक जानें, या  और  पर जुड़ें।

मीडिया संपर्क

निवेशक संपर्क

भविष्योन्मुखी वक्तव्य (फॉरबर्ड-लुकिंग स्टेटमेंट्स)

इस दस्तावेज़ में ऐसी जानकारी शामिल है जो 1995 के सिक्योरिटीज लिटिगेशन रिफॉर्म एक्ट के तात्पर्य में "भविष्योन्मुखी वक्तव्य (फॉरबर्ड-लुकिंग स्टेटमेंट्स)" पर आधारित है, जिसमें बिना किसी सीमा के AI फाउंडेशन मॉडल्स के विकास में तेज़ी और उन्नति के संबंध में, ऐसे मॉडल्स का अनुकूलन, उन्हें लाइसेंस देना और वितरित करना; Recursion की आंतरिक पाइपलाइन और साथ ही Recursion के वर्तमान और भविष्य के उद्योग भागीदारों का समर्थन करने के लिए BioNeMo सॉफ़्टवेयर का उपयोग करना; Recursion द्वारा अपने Valence Discovery के अधिग्रहण के माध्यम से नई प्रौद्योगिकियों के विकास में तेज़ी लाना; और अन्य सभी वक्तव्य जो ऐतिहासिक तथ्य नहीं हैं, शामिल हैं। भविष्योन्मुखी वक्तव्यों (फॉरबर्ड-लुकिंग स्टेटमेंट्स) में "योजना," "इच्छा," "अपेक्षा," "प्रत्याशा," "आशय," "विश्वास," "संभावित," "जारी रखें," और इसी तरह के पहचान कराने वाले शब्दों जैसी शब्दावलियाँ हो अथवा नहीं भी हो सकती हैं। ये वक्तव्य ज्ञात अथवा अज्ञात जोखिमों और अनिश्चितताओं के अधीन हैं जो वास्तविक परिणामों को ऐसे वक्तव्यों में व्यक्त या निहित से सारभूत रूप से भिन्न करने का कारण बन सकती हैं, जिनमें शामिल हैं लेकिन इन्हीं तक सीमित नहीं है: प्रीक्लिनिकल और क्लीनिकल प्रोग्रामों के समय और परिणामों समेत फार्मास्युटिकल शोध और विकास में निहित चुनौतियाँ, जहाँ विफलता का जोखिम ऊँचा होता है और पर्याप्त प्रभावकारिता, सुरक्षा विचारों, और अन्य कारकों के कारण विनियामक अनुमोदन से पहले या बाद में किसी भी स्तर पर विफलता हो सकती है; हमारे औषधि खोज प्लेटफार्म का लाभ उठाने और उसे बढ़ाने का हमारा सामर्थ्य; विकास गतिविधियों और अन्य कॉर्पोरेट प्रयोजनों के लिए वित्त पोषण प्राप्त करने का हमारा सामर्थ्य; हमारी कॉलेबोरेशन गतिवविधियों की सफलता; औषधि कैंडिडेट्स के लिए विनियामक अनुमोदन प्राप्त करने और अंततः उसका व्यावसायीकरण करने की हमारी सामर्थ्य; बौद्धिक संपदा सुरक्षाओं को प्राप्त करने, बनाए रखने और लागू करने का हमारा सामर्थ्य; हमारी प्रौद्योगिकी प्रणालियों में साइबर हमले या अन्य व्यवधान; प्रमुख कर्मचारियों को आकर्षित करने, प्रेरित करने और बनाए रखने और हमारे विकास को प्रबंधित करने का हमारा सामर्थ्य; मुद्रास्फीति और अन्य व्यापक आर्थिक मुद्दे और अन्य जोखिम और अनिश्चितताएँ जैसे कि वे जो U.S. सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के साथ हमारी फाइलिंग में "जोखिम कारक" शीर्षक के तहत वर्णित हैं, जिसमें फॉर्म 10- K पर हमारी वार्षिक रिपोर्ट भी शामिल है। सभी भविष्योन्मुखी वक्तव्य (फॉरवर्ड-लुकिंग स्टेटमेंट्स) प्रबंधन के वर्तमान अंदाज़ों, पूर्वानुमानों और अनुमानों पर आधारित हैं, और ऐसे किसी भी वक्तव्य को सही करने या अद्यतन करने के लिए Recursion कोई दायित्व नहीं लेता है, चाहे वह नई जानकारी, भविष्य के विकासों, या अन्यथा के परिणामस्वरूप हो, लागू कानून द्वारा आवश्यक सीमा को छोड़कर। 



EN
13/07/2023

Underlying

To request access to management, click here to engage with our
partner Phoenix-IR's CorporateAccessNetwork.com

Reports on RECURSION PHARMACEUTICALS INC

 PRESS RELEASE

Recursion Reports Grant of Inducement Awards as Permitted by the Nasda...

Recursion Reports Grant of Inducement Awards as Permitted by the Nasdaq Listing Rules Salt Lake City, Utah, Feb. 12, 2026 (GLOBE NEWSWIRE) -- Recursion (NASDAQ: RXRX), a leading clinical stage TechBio company decoding biology to radically improve lives, announced that on February 6, 2026, the Compensation Committee of Recursion's Board of Directors approved the grant of inducement restricted stock unit (RSU) awards covering 820,431 shares of its class A common stock in the aggregate to 17 new employees under Recursion's 2024 Inducement Equity Incentive Plan (the “2024 Plan”). Each award w...

 PRESS RELEASE

Recursion to Present at 44th Annual J.P. Morgan Healthcare Conference

Recursion to Present at 44th Annual J.P. Morgan Healthcare Conference Salt Lake City, Jan. 06, 2026 (GLOBE NEWSWIRE) -- Recursion (Nasdaq: RXRX), a leading clinical stage TechBio company decoding biology to radically improve lives, announced today its CEO & President, Najat Khan, Ph.D., will present Tuesday, January 13, 10:30am PT at the upcoming 44th Annual J.P. Morgan Healthcare Conference in San Francisco. Management will also participate in the following upcoming investor conference: 28th Annual Needham Growth Conference - Friday, January 16, 2026 Webcasts may be found in th...

 PRESS RELEASE

Positive Phase 1b/2 Results from Ongoing REC-4881 TUPELO Trial Demonst...

Positive Phase 1b/2 Results from Ongoing REC-4881 TUPELO Trial Demonstrate Rapid and Durable Reductions in Polyp Burden in Familial Adenomatous Polyposis (FAP) at 25 Weeks REC-4881 (4 mg QD) achieved rapid clinical activity, with 75% of evaluable patients showing reductions in total polyp burden and a 43% median reduction after 12 weeks of treatment (n=12)After 12 weeks off therapy (week 25 of the study), 82% of evaluable patients (9 of 11) maintained a durable reduction in total polyp burden, with a 53% median reduction observed from baselineNatural history analysis showed that 87% of unt...

 PRESS RELEASE

Recursion Announces Webinar For Upcoming Clinical Data Readout on the ...

Recursion Announces Webinar For Upcoming Clinical Data Readout on the TUPELO Phase 1b/2 Trial of REC-4881 in Familial Adenomatous Polyposis on December 8, 2025 Salt Lake City, Dec. 01, 2025 (GLOBE NEWSWIRE) -- Recursion (Nasdaq: RXRX) a leading clinical stage TechBio company decoding biology to radically improve lives, announced today that it will present a new clinical readout from the ongoing TUPELO Phase 1b/2 trial of REC-4881 in FAP at an upcoming company webinar. The webinar will be held on December 8, 2025 at 8:00 am ET / 6:00 am MT / 1:00 pm GMT, and will be streamed live on Recurs...

 PRESS RELEASE

Recursion Reports Third Quarter 2025 Financial Results and Provides Bu...

Recursion Reports Third Quarter 2025 Financial Results and Provides Business Update Achieved $30 million milestone from Roche and Genentech for delivering a whole-genome map of microglial immune cells—the second neuro map designed to accelerate treatments for a wide range of neurological diseasesWith this achievement, Recursion will have reached over $500 million in milestone and upfront payments across all its partnerships and collaborationsApproximately $785 million of cash and cash equivalents (unaudited) as of October 9, 2025- runway through the end of 2027, without additional financing...

ResearchPool Subscriptions

Get the most out of your insights

Get in touch